{"_id":"58b9ad0b4f1c1b026e8313b3","slug":"two-newly-born-children-deadbody-found-in-miner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिले दो नवजातों के शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिले दो नवजातों के शव
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इकदिल थाना क्षेत्र में चितभवन पुल के पास शुक्रवार दोपहर नहर में दो नवजात शिशुओं के शव पड़े मिले। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग पुल के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने नहर में दो नवजात शिशुओं के शवों को पड़ा देखा। ग्रामीणों ने बताया कि उसमें से एक लड़की व एक लड़का था जो थोड़ी देर पहले ही पैदा हुए लग रहे थे। उनका नाड़ा भी पूरी तरह से लगा हुआ था । सूचना मिलने पर सीओ भरथना शिवराज सिंह के अलावा इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। सीओ भरथना शिवराज सिंह ने बताया दोनों शव नवजात शिशु के है। शव दो तीन दिन पुराने लग रहे है। ऐसा लग रहा कि दोनों को कही दूसरी जगह फेंका गया नहर में पानी कम होने पर वह यहां आकर रुक गए। दोनों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन