फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two miscreants of the robber gang

लुटेरे गैंग के दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढे़

Fri, 03 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 03 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of the robber gang
पकडे़ गए लुटेरे और जानकारी देते एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ईदगाह चौराहे के पास से लुटेरे गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास से लूटी गई चेन, एक मोबाइल भी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपने साथियों के नाम भी बताए है। पुलिस उनकी भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में लूट की दो वारदातें हुई थीं। उन्हाेंने कोतवाली पुलिस को लुटेरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोतवाल राकेश भारती ने लुटेरों को तलाश करना शुरू की। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वे शास्त्री चौराहे की ओर से ईदगाह की ओर आ रहे हैं। सूचना पर उन्हाेंने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें घर दबोचा। तलाशी में उनके पास से एक मोबाइल व चेन बरामद हुई है। पुलिस ने जब थाने लाकर उन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने लूट की वारदात करना स्वीकार किया। उन्हाेंने बताया कि उनके पास से बरामद चेन को उन्हाेंने 19 जुलाई को पक्का तालाब के पास से लूटा था इसके अलावा मोबाइल को उन्हाेंने केके डिग्री कॉलेज के पास से एक युवती के पास से लूटा था।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान सुमित उर्फ लाखन पुत्र अशोक कुमार व पवन कुमार  पुत्र शिवराम  निवासी कोठी कैस्त, थाना जसवंत नगर के रूप में हुई है। बदमाशों ने गैंग में शामिल साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है।  एसएसपी ने बताया के जिस बाइक से वे लूट की वारदात को अंजाम देते हैं वे सुमित की मां के नाम है। इस दौरान एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एसपी देहात राम बदन सिंह व सीओ जसवंत नगर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed