{"_id":"14177d37e69ec6d488de9f91a1667b4b","slug":"two-homes-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चटकाए दो घरों के ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने चटकाए दो घरों के ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लोधी मोहल्ला में मंगलवार की रात चोरों ने दो सूने घरों के ताले चटकाकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों ने तीसरे घर में भी घुसने का प्रयास किया लेकिन लोगों के जगने पर वे भाग निकले।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां लोधी मोहल्ला में चोरों ने मंगलवार की रात श्यामसुंदर पुत्र बाबूराम शर्मा को निशान बनाया। चोर उनके सूने मकान के ताले तोड़कर मकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
चोरों ने घर में रखे कपड़े, बर्तन, नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में बने रश्मि पत्नी सुरेंद्र सिंह के मकान पर धावा बोला। यह मकान भी सूना पड़ा था। चोरों ने यहां भी बड़े इत्मीनान से घर का सामान बटोरा।
विज्ञापन
बताते हैं कि चोरों ने इसके बाद कांग्रेसी नेता हंसमुशी शंखवार के घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन लोगों से वे भाग खड़े हुए। हालांकि चोरी का अंदाजा लोगों को नहीं लग सका।
सुबह जब आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों घरों के ताले टूटे देखे तो चोरी की सूचना गृहस्वामियों को दी। मौके पर पहुंचे श्यामसुंदर ने बताया कि वह रामलीला में प्रतिभाग करता है।
मंगलवार की रात को घर में कोई नहीं था। वह ताला लगाकर वैदपुरा क्षेत्र में आयोजित रामलीला में शामिल होने के लिए चला गया। उसने बताया कि दर्जन भर रामलीला के कपड़े, पीतल के बर्तन सहित चोर करीब पचास हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
वहीं रश्मि ने बताया कि उन्हें यह मकान अपने मायके में मिला था जबकि वह औरैया में परिवार के साथ रहती हैं। चोर घर में रखे बर्तन, कपड़े सहित करीब पचास हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
उधर इकदिल थाना क्षेत्र के अशोकनगर शहरिया निवासी एक युवक ने एसएसपी को दी गई शिकायत में कहा कि 27 मई की रात को करीब एक से तीन बजे के बीच में चोर उसके घर से चार मोबाइल तथा पांच हजार रु पये चोरी कर ले गए हैं। भागते समय चोर घर के बाहर की कुंडी भी लगा गए थे।
सुबह 10 बजे तक मोबाइलाें का उपयोग भी किया गया है। शिकायत कर्ता योगेंन्द्र सिंह पुत्र राधाकृष्ण ने पुलिस कार्रवाई की मांग की है।