{"_id":"5c9d1150bdec22140a1759aa","slug":"tumcha-factory-caught-on-tube-well-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर पकड़ी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप पर पकड़ी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मौजूद बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम आनेपुर से एक नलकूप पर गुरुवार को पुलिस ने छापा मारकर तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, तीन अधबने तमंचे, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक हिस्ट्रीशीटर का पुत्र है। उसी के खेते में बने नलकूप में तमंचों का निर्माण कराया जा रहा था।
बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महेवा चौकी क्षेत्र के ग्राम आनेपर में मुखबिर से एक नलकूप पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध तमंचा बनाने की सूचना मिली। इस पर थाना के एसएसआई सतेंद्र भदौरिया, महेवा चौकी इंचार्ज राकेश पटेल, लखना चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय, ट्रेनी दरोगा प्रदीप कुमार के साथ नलकूप पर छापा मारा। वहां कमरे में असलहा बनाते दो लोगों को दबोच लिया गया। दो बने तमंचे 315 और 12 बोर के मिले। इसके अलावा तीन अधबने तमंचे, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए।
थाना प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों के नाम वीरू पुत्र सोमनाथ त्रिपाठी निवासी ग्राम आनेपर व जगवीर पुत्र हनुमंत सिंह निवासी ग्राम रजपुरा थाना बकेवर जनपद इटावा है। पुलिस ने उन्हेें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया जगवीर को वर्ष 2016 में थाना पुलिस ने असलहा फैक्ट्री के साथ पकड़ कर जेल भेजा था। पकड़े गए दूसरे युवक वीरू का पिता सोमनाथ बकेवर थाना का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व ग्राम प्रधान भी है।