फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck ruined young man, people block the road

ट्रक ने युवक को रौंदा, शव रखकर लगाया जाम

Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
truck ruined young man, people block the road
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर उझियानी के सामने एक ट्रक ने शौच करके घर जा रहे युवक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर अंडरपास बनवाने की मांग कर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब सवा घंटे बाद ग्रामीण मार्ग से हटे।

विज्ञापन

 ग्राम उझियानी निवासी प्रवीण उर्फ मोनू राठौर (22) पुत्र नाथूराम राठौर सोमवार सुबह 7:30 बजे घर से शौच के लिए हाईवे पार करके खेतों में गया था। वापस आते समय हाईवे पर औरैया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने प्रवीण को रौंद दिया। हादसे में प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण हाईवे की ओर दौड़ पडे़।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हाईवे पर दोनों ओर गांव के रास्ते के सामने पुलिया की मांग कर जाम लगा दिया। उन्हाेंने हाईवे पर अंडरपास बनाने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी, महेवा चौकी इंचार्ज अलाउद्दीन अंसारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।  उन्हाेंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed