{"_id":"575714124f1c1b83039c51e1","slug":"took-life-for-3-inch-land","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन इंच जमीन के लिए ले जी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन इंच जमीन के लिए ले जी जान
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मृतक अखिलेश शाक्य का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव हरदोई में केवल तीन इंच जमीन के लिए अखिलेश की हत्या कर दी गई। जबकि उसके माता-पिता रिम्स में गंभीरावस्था में भर्ती है। इलाके में दहशत का माहौल है। लोग तरह- तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरमन को जिन लोगों ने गांव में बसाया, वह उन्हीं के खून का प्यासा हो गया।
विज्ञापन
फौज से रिटायर होने के बाद सरमन शाक्य को रामसनेही शाक्य ने ही गांव में पनाह दी। करीब दो दशक के दौरान वह आए दिन इस परिवार के रंजिशन विवाद करने लगा। घर के सामने बने रास्ते की नाली के पानी को उसने जबरन रोक दिया था। विरोध करने पर वह लोगों से झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। राम सनेही के प्लाट के पास से ही सरमन का भी प्लाट पड़ा था। जिस पर राम सनेही के जानवर बंधते थे। कभी कभार जानवर सरमन के प्लाट कर गोबर कर देते थे, जिसका वह विरोध करता। इस वजह से राम सनेही ने अपने प्लाट के सहारे ईंट लगाने का प्रयास किया ताकि जानकर उसके प्लाट में गोबर न करें। लेकिन यह सरमन को नागवार लगा। मंगलवार की सुबह जब अखिलेश प्लाट के किनारे ईट लगा रहे थे। तभी सरमन आ गया उसने ईंटे तीन इंच आगे बढ़ाकर लगाने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन