फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   To exorcise the house of the woman's murder

झाड़-फूंक करने वाले के घर पर महिला की हत्या

Sat, 25 Apr 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 25 Apr 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
To exorcise the house of the woman's murder

चित्रकूट जाने की बात कहकर ऊसराहार में भगत के घर आई महिला की शुक्रवार की रात सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव निर्वस्त्र अवस्था में पाए जाने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डा. राकेश सिंह व डाग स्वायड टीम ने भी जांच-पड़ताल की। औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौड़ेपुरा निवासी स्वर्गीय ब्रजेंद्र सिंह की पत्नी रेशमा सेंगर (55) ऊसराहार कस्बे के भगत सतराम के घर आई थी। वह पिछले दो साल से उसके घर आती-जाती थी। एक हफ्ते पहले वह चित्रकूट जाने की बात कहकर अपने घर से निकलती थी।
विज्ञापन


वहां से वह भगत के घर आ गई। शनिवार की रात को जब वह कमरे में लेटी थी तो तभी उसके सिर में हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई। सतराम के मुताबिक वह शुक्रवार की शाम को अपने गांव बैदपुरा में गेहूं कटाने गया था। रिश्ते में लगने वाली उसकी ममेरी बहन रेशमा उसके घर में थी। तभी रात में किसी ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेशमा जिस कमरे में लेटी थी, उसमें शराब की शीशियां भी पड़ी मिलीं। रेशमा का मोबाइल और सतराम की बाइक भी गायब है। सतराम ने बताया कि उसकी शुक्रवार की रात करीब आठ बजे महिला से बात हुई थी। शनिवार की सुबह उसने फोन किया तो रेशमा का मोबाइल स्विच आफ था। बाद में वह घर पहुंचा तो रेशमा का शव चारपाई पर पड़ा मिला।

इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसओ जेपी यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना से अपने बड़े अफसरों को अवगत कराया। महिला की हत्या की जानकारी मिलने पर सीओ भरथना राघवेंद्र राठौर, एएसपी सर्वानंद यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

बाद में एसएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फिंगर प्रिंट और डाग स्क्वाड को मौके बुलाकर जांच पड़ताल कराई। डाग एक गली में जाकर रुक गया। वहां पर खड़ा रहने के बाद लौट आया। एसएसपी ने बताया कि सतराम झाड़ फूंक का काम करता है। मृतका दो साल से उसके संपर्क में थी। पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

झाड़ फूंक करने वाले सतराम के दोनों बेटे पद्म और बीवा महिला के घर आने-जाने से नाराज रहते थे। कई बार उन्होंने पिता से इस बार पर विरोध भी जताया। बीवा ने रेशमा के घर जाकर उसके पुत्र शैलेंद्र सेंगर से भी शिकायत की थी। उसने धमकी भी दी थी कि अगर वह घर आई तो अंजाम बुरा होगा।


इसके बाद भी उसका आना जाना रुका नहीं। शैलेंद्र ने बताया कि मां एक सप्ताह पहले चित्रकूट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसका आरोप है कि सतराम ने उसकी मां को झाड़ फूंककर का झांसा देकर अपने चंगुल में फांस लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed