फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three pirate arrested including stolen bikes and jewelers

चोरी की बाइकें और जेवर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three pirate arrested including stolen bikes and jewelers
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश और जानकारी देते सीओ भरथना उत्तम सिंह। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ कर उनके पास से चोरी की दो बाइकें, तमंचा और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में इन चोरों ने चोरी की वारदातों का खुलासा भी किया। व्यासपुर व उझियानी गांवों से चोरी किए जेवर भी मिले हैं।
विज्ञापन


 बकेवर थाना पर सीओ भरथना उत्तम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी आलोक राय, महेवा चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय व बराउख चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों पर सवार तीन लोग महेवा की तरफ से आते दिखे। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया तो एक बाइक फिसल गई। इसके बाद भी वह व्यक्ति बाइक को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उस भागते व्यक्ति समेत तीनों को दौड़कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो लोगों के पास से चाकू बरामद हुए। बाइक की डिकी की तलाशी लेने पर उसमें से एक कटर जो ताला आदि काटने के काम आता है व कुछ जेवरात बरामद हुए हैं।  पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजब सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी किदवई नगर बकेवर, सौरभ पुत्र रामप्रकाश व ज्वाला सिंह पुत्र सेवाराम निवासीगण ग्राम शेरपुर कोठी थाना बकेवर बताए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बकेवर आलोक राय ने बताया कि पकड़े गए लोगों से तफ्तीश करने पर उन्होंने पिछले महीने ग्राम व्यासपुर व उझियानी के मकानों घर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि विगत 21 मई को उझियानी में धर्मेंद्र पुत्र रामलखन के यहां, ग्राम व्यासपुर में 5 जून दीपचंद पुत्र मनीलाल पाल के यहां व 18 जून को अरविंद पुत्र मुन्नालाल पाल के घर में घुसकर कटर से ताला तोड़कर चोरी की थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों के कब्जे से व्यासपुर व उझियानी से चुराए गए जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed