{"_id":"580cfbf64f1c1bcb75bc1e34","slug":"three-anilaml-smgller-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मवेशी तस्कर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मवेशी तस्कर पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रकों में भरे पश्
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कर्री के पास घेराबंदी कर राजस्थान से तस्करी कर दो ट्रकों से कलकत्ता ले जाए जा रहे मवेशियों को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर ट्रक के चालक भाग निकले। पुलिस पशु तस्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कर्री विनेश कुमार फोर्स के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ मवेशी तस्कर दो ट्रकों से मवेशियों को लेकर कलकत्ता ले जा रहे हैं। सूचना से उन्होंने आसपास के थानों की पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। एसओ वैदपुरा जेपी पाल भी ट्रकों की तलाश में लग गए। तभी सूचना मिली कि ट्रक हवाई पट्टी से होते हुए कर्री की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बरालोकपुर के पास घेराबंदी कर ट्रकों को पकड़ लिया। पुलिस को देखते हुए चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रकों पर मौजूद तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए पशु तस्करों ने अपने नाम देवा पुत्र कल्लू निवासी बरौक थाना पचौड जिला टाक राजस्थान, यमराज पुत्र चेतरजी निवासी पचोखर, महेंद्र पुत्र प्रहलाद निवासी बरौट पचोखर जिला टाक राजस्थान बताया है। पुलिस को दोनों ट्रकों से 45 मवेशी बरामद किए हैं। सूचना पर एसडीएम सदर सुभाष प्रजापति, सीओ सैंफई विनय चौहान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन