फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   thief took away jwellery and cash

जेवर नकदी साफ कर ले गए चोर

Wed, 01 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 01 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
thief took away jwellery and cash
जसवंतनगर के ग्राम सीपुरा रामनगर में खेतों में खुले पड़े संदूक को देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के ग्राम सीपुरा राम नगर में  चोर एक घर की  दीवार में नकब लगाकर  नगदी समेत सोने, चांदी के जेवरात और साड़ियां ले कर फरार हो गए।

विज्ञापन

सोमवार की रात्रि  ग्राम निवासी रवीलाल उर्फ पप्पू यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पिछवाड़े से दीवाल में नकब लगाकर घर में घुस गए।  उसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी में  सामान समेटने के साथ लोहे के दो संदूक पास ही  खेतों ले आए । 
विज्ञापन


संदूक में जड़े तालों को तोड़ा और उसमें रखे कपड़े, साड़ियां और दस हजार की नगदी समेत सोने की जंजीर, अंगूठियां, झुमकी, कुंडल चांदी के तोड़ा, करधनी, डिस रिसीवर समेत करीब दो लाख रूपये कीमती सामान चोर समेट ले गए। गृहस्वामी पप्पू यादव अपनी पत्नी व बच्चों के सहित घर के बाहर भैसों की रखवाली के लिए सो रहा था। वह रोज की भांति सुबह 5 बजे जागे।  दरवाजे को खोला तो चोरो ने अंदर से चटकनी बंद थी।  किसी तरह वह घर में अंदर पहुचा तब जाकर उसे चोरो की करतूतों का पता चल सका। इस घटना की जानकारी आसपास के लोगो को मिली वे एकत्र हो गए।  इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।  इसके बाद थाना पुलिस उपनिरीक्षक अमर सिंह मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे।  खेत में पड़े सामान का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed