फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The workers were freed by police

भट्ठा मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 18 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला/इटावा Updated Thu, 18 Jun 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
The workers were freed by police

सराय नरोत्तम गांव के पास स्थित एक भट्टा पर बंधुआ मजदूरी कराने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। टीम ने दो मजदूरों को परिजनों समेत मुक्त कराकर उनके घर भेजा।

विज्ञापन


मथुरा जिले के माट थाना क्षेत्र के गांव अरुआ निवासी महेश सिंह पुत्र राधारमन तथा माट थाना के गांव नगला हुमायूं निवासी महेंद्र पुत्र सौदान सिंह ने बीते दिनों मानवाधिकार आयोग और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर सराय नरोत्तम गांव स्थित जय मां दुर्गा ईंट भट्टा पर परिवारीजनों को बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने मामले की जांच एसडीएम भरथना एके मौर्य को सौंपी। बुधवार की शाम को एसडीएम, सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह ने बकेवर थाना पुलिस के साथ भट्टा पर छापा मारा। पुलिस टीम ने महेश व महेंद्र सिंह के परिवारीजनों को भट्टा से मुक्त कराकर उनके घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ठेकेदार रामवीर पुत्र बाबूराम निवासी पचावट थाना महावत मथुरा को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी बकेवर एके सिंह ने बताया कि जांच में भट्टा मालिक की भूमिका सामने नहीं आई है।


मजदूरों का ठेकेदार से मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि महेश, महेंद्र के साथ ही उनके परिजनों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed