{"_id":"0bcf8762809fe8dec43e938bc6dca642","slug":"the-plot-also-gel-amrita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश में अमृता भी गई जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साजिश में अमृता भी गई जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी आवास के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पत्नी अमृता उर्फ सोनम को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि वह भी हत्या की साजिश में शामिल थी। अमृता के तीन बार बयान बदलने के कारण पुलिस को उस पर शक हुआ था।
मैनपुरी जनपद के थाना बरनाहल गांव हकीमपुर निवासी सुशीलमोहन पांडेय की दिनदहाड़े 28 मई को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह अपने वकील सुबोध द्विवेदी को हाईकोर्ट के स्टे आर्डर की कापी देने के बाद वापस लौट रहा था। एसएसपी आवास के पास हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई थी।
हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में मृतक की मंा मालती देवी ने उसकी सास नीलम मिश्रा, ससुर महेश मिश्रा, साले बृजेश शुक्ला,विमल तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विमल तिवारी तथा नीलम मिश्रा को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था और जेल भी भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की पत्नी अमृता से भी पूछताछ की। तब पुलिस को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले कि हत्या की साजिश में वह भी शामिल है। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार बनाकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसओ सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया कि अमृता के हत्या मेें शामिल होने के साक्ष्य मिले है। उसने कई बार अपने बयान बदले है । इसी के आधार पर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते मुख्यआरोपी बृजेश मिश्रा ने भी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया बाद में उसे जेल भेज दिया गया।