पोस्ट ऑफिस का जंगला तोड़ कंप्यूटर चुराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी में चौकी के सामने बने पोस्ट ऑफिस का जंगला तोड़कर चोर कंप्यूटर चुरा ले गए। सामने ही स्थित पुलिस चौकी में तैनात पुलिस फोर्स को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब पोस्टमास्टर आरसी शाक्य वहां पहुंचे तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए। पोस्ट आफिस में रखा कंप्यूटर गायब था। सूचना पर निरीक्षक विजयपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट गई। एसएसपी एन कोलांचि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फील्ड यूनिट को बुलाया। यूनिट की टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। चौकी के सामने हुई चोरी की इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने मंडी चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र की नई मंडी में पुलिस चौकी के सामने पोस्ट ऑफिस है। बुधवार की शाम को पोस्ट मास्टर राम चंद्र शाक्य अपने स्टाफ के साथ पोस्ट ऑफिस बंद कर घर चले गए।
रात में किसी चोरों ने पोस्ट ऑफिस के पिछवाडे़ में लगे जंगले की ग्रिल व प्लाई तोड़कर पोस्ट ऑफिस में घुस गए। चोरों ने पोस्ट ऑफिस खंगाला लेकिन चोरों को कुछ नहीं मिला।
बाद में चोर वहां रखे कंप्यूटर को चुरा ले गए। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। गुरुवार सुबह पोस्ट मास्टर राम चंद्र शाक्य पोेस्ट ऑफिस पहुंचे।
उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला और अंदर गए तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देखकर दंग रह गए। कंप्यूटर गायब था। साथ ही कमरे में जंगलों की ग्रिल भी गायब थी।
उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व अपने अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद निरीक्षक विजयपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। बाद में चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट गई।
कंट्रोल रूम से चोरी की सूचना मिलने के बाद एसएसपी एन कोलांचि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया। फील्ड यूनिट की टीम ने वहां से फ्रिगर प्रिंट आदि लेकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
एसएसपी ने फ्रेंड़्स कॉलोनी थाना पुलिस को चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। मंडी चौकी के सामने हुई चोरी की इस वारदात को एसएसपी एन कोलांचि ने काफी गंभीरता से लिया।
उन्होंने चौकी इंचार्ज के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया कि चौकी प्रभारी भूपेंद सिंह दो दिन से गैर हाजिर चल रहे हैं। इस पर एसएसपी ने उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया।
उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात हरिवीर सिंह को मंडी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने भरथना कोतवाली में तैनात दरोगा सूबेदार पाल को बेर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।