{"_id":"5b3a74ff4f1c1bf7568b4661","slug":"the-death-of-a-young-man-by-firing-in-the-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में घूंसा मारने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट में घूंसा मारने से युवक की मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मुफीस का फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के हाफिज नगर में गाली देने के विवाद में एक युवक ने दूसरे के पेट में घूंसा मार दिया। अस्पताल ले जाते समय घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।
बकेवर कस्बा के हाफिज नगर निवासी अनीस खां का बेटा मुफीस खां (18) सोमवार को दुकान से सौदा लेने जा रहा था। तभी मुहल्ले का राजा हिंदुस्तानी पुत्र मेहराजुल इमामबाड़े के पास खड़ा था। राजा ने मुफीस के सिर पर चपत मारकर गाली देनी शुरू कर दी। मुफीस ने विरोध जताया तो मारपीट शुरू हो गई।
राजा ने मुफीस के पेट में घूंसा मार दिया। इसके बाद मुफीस बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आए अनीस खां को भी राजा ने एक मुक्का मारा और भाग गया। मुफि स के घर वाले उसको जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। मुफिस के घर वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर आलोक राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। राजा को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। अनीस की तहरीर पर पुलिस न राजा हिंदुस्तानी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।