फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tented the paint merchant, screwed eight lakhs in the house

पेंट व्यापारी को तमंचा लगाया, घर में आठ लाख का डाका

Sat, 11 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 11 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tented the paint merchant, screwed eight lakhs in the house
भरथना चौकी के पास दुकान में बैठे पेंट व्यापारी को शुक्रवार रात को छह बदमाशों ने तमंचा लगाकर धमकाया। घर के अंदर ले गए और आठ लाख कैश व गहने ले गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कस्बे की चौकी के पास रहने वाले संजय पोरवाल की छेदीलाल नाम से पेंट की फर्म है। उसकी दुकान उसके मकान में ही है। संजय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.40 बजे एक लोडर पर छह लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। पहले दो लोगों ने संजय से पेंट का इस्टीमेट बनाया। मौका देखकर बाकी चार लोगों ने संजय को पकड़ा। एक बदमाश ने संजय को तमंचा लगा दिया। इसके उसे घर के अंदर ले गए। घर में रखे आठ लाख रुपये, चार अंगूठी और दो चेन पर डाका डाला। इसके बाद सभी बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने पर व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि पीड़ित परिवार के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed