फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Suspended sub-inspector and murder report on three soldiers

निलंबित थानेदार और तीन सिपाहियों पर हत्या की रिपोर्ट

Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Suspended sub-inspector and murder report on three soldiers
डेमो इमेज
इटावा। इकदिल थाने में तैनात रहे एसओ व तीन सिपाहियों के खिलाफ महिला होमगार्ड के पुत्र की हत्या की रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दर्ज कर ली गई। मुकदमे में एससीएसटी एक्ट की धारा भी लगी है। इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण चारों पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर सीओ सिटी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी को जांच सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


इकदिल थाने के गांव भूलपुरा निवासी महिला होमगार्ड ऊषा देवी का आरोप है कि बीती 1 अक्तूबर को उनका 22 वर्षीय पुत्र कमल कुमार उन्हें लेने के लिए इकदिल से बाइक से आया था। वह हाईवे ओवरब्रिज के पास बैठकर उनका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जीप से वहां पहुंचे इकदिल थाना इंचार्ज अमित कुमार, थाने के सिपाही धर्मेंद्र कुमार, बृजेंद्र कुमार व जीप चालक आरिफ ने कमल को पकड़ लिया और चोरी के मोबाइल बेचने व खरीदने का आरोप लगाकर उसे पीटने लगे। इस बीच वह भी मौके पर पहुंच गई। उसके विरोध करने पर पुलिसवालों ने उससे भी गालीगलौज की।
विज्ञापन


मारपीट से कमल बेहोश हो गया तो पुलिसवाले उसे जीप में डालकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने कमल को मृत बताया तो पुलिसकर्मी शव छोड़कर भाग निकले। वह थाने गई तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में इसी मामले में थाने पहुंचे भाजपाइयों की एसओ से नोकझोंक हुई थी। मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। इस बीच महिला ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed