फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sudhir murder cause is illegal relation

अवैध संबंध में की गई सुधीर की हत्या

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 sudhir murder cause is illegal relation
पकड़े गए अभियुक्तों के साथ सीओ शिवराज एवं एसओ बीएस भाटी। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुई श्री बिहारीजी इंटर कालेज अहेरीपुर विद्यालय के सचिव सुधीर दीक्षित के हत्याकांड का सोमवार को खुलासा कर दिया। मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है। जिसमें एक महिला व उसका पति भी शामिल है। पुलिस ने पकडे़ गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इनमें से एक आरोपी की पत्नी से सुधीर के संबंध थे।

विज्ञापन


सीओ भरथना शिवराज सिंह ने पकडे़  गए चारों आरोपियों को हाजिर किया। उन्होंने बताया सुधीर दीक्षित की हत्या में चार आरोपियों को पकड़ा है। सीओ शिवराज ने बताया ग्राम करपिया निवासी अहेरीपुर श्री बिहारीजी इंटर कालेज के प्रबंध समिति के सचिव सुधीर दीक्षित उर्फ ननकू महाराज की हत्या 13 सितंबर को की गई थी। उनका शव गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया गया था। उनकी पुत्री ने गांव के ही एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद सुधीर दीक्षित का शव छतनापूरा गांव जाने वाले मार्ग के पास स्थित एक अंधे कुएं में मिला था। इस मामले में आरोपी गिरजेश उर्फ रौनक, रामू उर्फ राजकुमार, ब्रजेश पुत्र राम किशोर व एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या, हत्या की साजिश रचने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया अवैध संबंध के कारण समाज में होने वाली बदनामी के चलते हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed