{"_id":"589762d04f1c1b8d73e8062a","slug":"stockman-shoot-three-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक को गोली मारने में तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालक को गोली मारने में तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
shoot stockman
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा(ब्यूरो)। सैफई थाना क्षेत्र के गांव भागी पुरा में भैंस चुराने का विरोध करने पर शुक्रवार को मवेशी चोरों ने पशुपालक को गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में तीन नामजद व पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के गांव भोगी पुरा निवासी अजय प्रताप सिंह की भैंस उसके दरवाजे पर बंधी थी। शुक्रवार को पिकअप सवार चोर उसकी भैंस चुराकर ले जाने लगे। पीड़ित व उसकी पुत्री द्वारा चोरों को पहचानने पर चोरों ने अजय पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे गोली उसके चेहरे पर लगी। बाद में बदमाश भैंस छोड़कर पिकअप से भाग निकले।
इस संबंध में अजय के पिता जगन्नाथ ने उदन पुरा थाना चौबिया निवासी हीरो पुत्र विनोद सहित तीन नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।