फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Steal passenger bag from Murai Express

मुरी एक्सप्रेस से यात्री का बैग चोरी

Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Sun, 15 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Steal passenger bag from Murai Express
प्रार्थना पत्र देने जाते धीरज कुमार अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला

भरथना। मुरी एक्सप्रेस में कानपुर से भरथना आ रहे यात्री का बैग चोरों ने पार कर दिया। बैग में दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये रखे थे। पीड़ित ने जीआरपी थाने ने तहरीर दी है। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


 मोहल्ला महावीर नगर निवासी धीरज कुमार अवस्थी ने बताया कि वह 12 अप्रैल को अपनी सीतापुर के मोहल्ला त्रिवेणी नगर से अपनी पत्नी को लेकर कानपुर आया। जहां से मुरी एक्सप्रेस पर सवार होकर रात साढे़ नौ बजे भरथना के लिए रवाना हुआ। ट्रेन में यात्रा करते समय झींझक स्टेशन पर हल्की सी नींद आ गई। जैसे ही ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरी तब आंख खुली तो  ऊपर वाली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में सोने का ढाई तोला वजन का कालर, सवा तोला वजन की कान की झुमकी, छह ग्राम का बेंदा, तीन ग्राम की नाक की नथ, दो अंगूठी लेडीज और दो अंगूठी जेंट्स, एक तोला की जंजीर,  चांदी की पायल, बिछुआ 40 हजार रुपये के साथ- साथ स्टेट बैंक की पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात रखे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed