फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Son dies father

पुत्र ने पिता को किया मरणासन्न

Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा Updated Sun, 07 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Son dies father
जिला अस्पताल में भर्ती घायल रामकिशन। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मड़ैया शिव नारायण रानी बाग में बंटवारे के विवाद में एक युवक ने शनिवार की सुबह अपने पिता पर ईंट से हमला बोल दिया। युवक ने अपने पिता के सिर के अलावा कमर पर जमकर प्रहार किए जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घायल को उपचार के किलए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 मोहल्ला निवासी 70 वर्ष  राम किशन  पुत्र राम लाल का अपने छोटे बेटे से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उनके दो पुत्र है छोटा पुत्र मकान को अपने नाम करने के लिए दबाव डाल रहा था। लेकिन वह अपने  जीते जी किसी भी पुत्र के नाम करने के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण से छोटा पुत्र आए दिन उनके साथ गाली गलौज करता रहता था। शनिवार की सुबह वह अपने कमरे में बैठे थे तभी छोटे पुत्र ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी ।
विज्ञापन


जब राम किशन ने गाली देने से मना किया तो इससे वह नाराज हो गया और उसने वहीं पर पड़ी ईंट से उन पर हमला बोल दिया। सिर व उनकी कमर पर प्रहार  किए। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद उसका बड़ा पुत्र अनूप कुमार मौके  पर पहुंचा। उसने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अनूप ने बताया कि उसका छोटा भाई आए दिन पिता के साथ गाली गलौज करता रहता था। उसके मना करने पर वह उसके साथ भी मारपीट पर आमादा हो जाता है। घटना की तहरीर कोतवाली में नही दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed