{"_id":"5900e0c84f1c1b0b71c0decc","slug":"so-lavedi-suspend-due-to-dont-attend-loot-report","type":"story","status":"publish","title_hn":" लूट की रिपोर्ट नहीं लिखने पर एसओ निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की रिपोर्ट नहीं लिखने पर एसओ निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
ट्रक लूट की रिपोर्ट नहीं लिखने पर एसएसपी ने लवेदी थानाध्यक्ष सुशील कुमार योगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आईजी के आदेश पर की गई है। फिलहाल लवेदी में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने सोमवार को बलरई निवासी ट्रक चालक संतोष कुमार को कानपुर देहात के सिंकदरा थाना क्षेत्र में लूट लिया था। ट्रक लूटने के बाद बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया और उसे लवेदी थाना क्षेत्र के डिभैाली घाट के पास फेंक दिया था। बदमाशों के जाने के बाद चालक किसी तरह पास ही स्थित मंदिर पर गया और वहां के पुजारी को घटना की जानकारी दी। पुजारी के मोबाइल से लवेदी थानाध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने घटनास्थल सिकंदरा होने की बात कहकर वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर चालक ने ट्रक मालिक के साथ कानपुर में आईजी से शिकायत की। आईजी के निर्देश पर एसएसपी शिव हरी मीना ने एसओ लवेदी सुशील कुमार योगी को बुधवार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि एसओ लवेदी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही की वजह से उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन