{"_id":"57af68dd4f1c1bf619ee4769","slug":"seven-people-reported-dowry-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरा में अतिरिक्त दहेज में बाइक व पचास हजार की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने एक महिला को जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव लुधियानी निवासी रामानंद तिवारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री की शादी इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुरा निवासी प्रदीप कुमार केे साथ की थी।
विज्ञापन
शादी में उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वह एक बाइक व पचास हजार रुपये और मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तीन अगस्त को बेटी को जला दिया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामानंद की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।