फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seized 52 boxes of wine, six arrested

52 पेटी शराब बरामद, छह गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 17 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seized 52 boxes of wine, six arrested
सैफई पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से छापा मारकर 52 पेटी शराब और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


 सैफाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कुंहावर के पास चेकिंग अभियान चलाया। तभी काशीपुर के पास बाग में कुछ शराब माफियाओं के मौजूद होने की सूचना मिली।

इस पर एसओ सैफई सतेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सुरेश चंद्र, संजय सिंह, कांस्टेबल निशांत सिंह, अमित सिंह, रामरूप के बाग में छापा मारा। 
विज्ञापन


जहां 48 क्वार्टर शराब के साथ दो युवक पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर नगला मियां में मंदिर के पीछे 52 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये शराब दो दिन पहले मैनपुरी से लाए थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विकास तोमर निवासी नगला सीता थाना बसरेहर, नीरज चौहान  निवासी खड़कौली, बसरेहर बताया है। इनके पास बरामद 52 पेटी में 2600 क्वार्टर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सैफई अब तक 25 लोगों को जेल भेजा है। इन लोगों के पास से 200 पेटी शराब पकड़ी गई, जिसमें चार हजार क्वार्टर शराब थी। उधर, एसओ सैफई सत्येंद्र सिंह यादव हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी उन्होंने नगला नवल के पास से विवेक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब जिसमें 902 पौआ बरामद किए । इसके अलावा उन्होंने पुलिस टीम के साथ गांव नगला मटोला से देवकरन को जाने वाले रोड पर छापा मारकर रजनीश कुमार उर्फ कल्लू निवासी सियापुर बाबू थाना वैदपुरा को गिरफ्तार किया।


तलाशी में उसके पास से 96 पौआ देशी शराब बरामद हुई। भरथना थाने में तैनात दरोगा नेत्रपाल ने गश्त  के दौरान साम्हों तिराहा के पास से मोहित उर्फ शीलू निवासी साम्हों को 30 पौआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed