फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scorpio gets tricks, death from a bike

स्कार्पियो ने बाइक से जा रहे युवक को रौंदा, मौत

Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 13 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Scorpio gets tricks, death from a bike
कुम्हावर के पास स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत पर तुलसीपुर मोड पर लगा जाम। - फोटो : amar ujala
सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुम्हावर के पास तुलसीपुर मोड़ के समीप स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कार्पियो में फंसी बाइक काफी दूर तक खिंचती चली गई। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। करीब दो घंटे तक जाम रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव जोराई गांव निवासी सुलभान सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार मंगलवार को बाइक पर अपनी ससुराल सैफई के नगला जा रहे थे। कुम्हावर गांव के तुलसीपुर मोड़ के पास पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से उसे रौद दिया। अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार में उलझी कर दो किलोमीटर दूर तकचली गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद काफी देर बाद पुलिस पहुंची। उसने स्कार्फियो को ढूंढने का प्रयास नहीं किया। इस पर स्थानीय लोगों ने रोड पर लकड़ी डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ सैफई निर्मल कुमार विष्ट मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि स्कार्पियो को पकड़ा जाएगा साथ ही चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed