फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Running bullets, panic in Kamal's message pic

कमल संदेश पदयात्रा में चलीं गोलियां, भगदड़

Wed, 05 Dec 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 05 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Running bullets, panic in Kamal's message pic
मौके पर तैनात फोर्स। - फोटो : amar ujala
भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा में मंगलवार शाम गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। बहेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के जाते ही पार्टी के ही दो गुट आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ता इससे पहले ही पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को एक पक्ष से जानलेवा हमले और मीडिया प्रभारी के घायल होने की तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देने की तैयारी की है।
विज्ञापन


भाजपाइयों की आपसी प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बना बहेड़ा गांव भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के गृह ग्राम महेवा के समीप है। बहेड़ा में भी अच्छी पैठ रखने वाले शिव महेश ने कमल संदेश पदयात्रा में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया। मानवेंद्र के आते ही कार्यकर्ता जोश में भर गए। इसी बीच भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी समर्थकों के साथ पहुंचे और उन्होंने मानवेंद्र सिंह को शिकायती पत्र भी दिया। उनका यही कदम संभवत: दूसरे पक्ष की नाराजगी का सबब बन गया। मानवेंद्र सिंह कार्यक्रम से वापस हुए तो महेवा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबेे और गोविंद त्रिपाठी के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


अशोक चौबे का कहना है कि मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष व विधायक के जाने के बाद गोविंद त्रिपाठी व उनके समर्थकों ने जानलेवा हमला और फायरिंग की। हमले में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गौड़ को चोटें आई हैं। इधर, गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि वह कार्यक्रम स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर थे। उन पर फायरिंग और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। सीओ भरथना विकास जायसवाल व कई थानों की फोर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे समेत कई भाजपा नेता समर्थकों के साथ थाने पर मौजूद थे। सीओ ने बताया कि एक पक्ष ने तहरीर देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष अभी नहीं आया। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed