फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbers looted 90 thousand from merchant

व्यापारी से 90 हजार लूटे

Mon, 27 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Mon, 27 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
robbers looted 90 thousand from merchant
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजाजा लाइन में सोमवार शाम व्यापारी से 90 हजार रुपयों से भरा थैला बदमाश लूट ले गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाश का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


ग्राम झिंदुआ निवासी जसराम सिंह यादव पुत्र गेंदालाल बाजार में दुकानदारों को बेचे गए सामान की वसूली करने का काम करते हैं। सोमवार को वह बजाजा लाइन में दुकानदारों से वसूली कर रहे थे। बजाजा लाइन तिराहे पर वसूली के 90 हजार रुपये थैले में रखकर वह बाइक पर सवार हुए। तभी पीछे से आए एक बदमाश ने उनकी बाइक गिरा दी। वह संभलते इससे पहले ही बदमाश रुपयों से भरा थैला लूटकर भाग गया। उसने शोर मचाया। कुछ व्यापारी उसके पीछे भागे भी लेकिन उसे पकड़ नहीं सके।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। बदमाश का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारी नेता ने इस तरह की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed