फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Reports against seven former sheriff's brother killed

पूर्व प्रधान के भाई की हत्या में सात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 29 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 29 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Reports against seven former sheriff's brother killed
hathkadi

इटावा। इकदिल थानाक्षेत्र के गांव दीनार पुरा में प्लॉट के विवाद में पूर्व प्रधान को पीट कर गंभीर रूप से घायल करने व उनके भाई की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव दीनार पुरा में मंगलवार की रात को गांव में एक प्लॉट के विवाद में पूर्व प्रधान व गांव के ही लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगाें ने पूर्व प्रधान के भाई सुरेंद्र से मारपीट की।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान जब अपने भाई को बचाने आए तो उनसे भी मारपीट की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में दूसरे पक्ष के गुड्डू उर्फ सचिन पाल के भी चोटें आई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से उनकी गंभर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि प्रधान की गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में पूर्व प्रधान के पुत्र अजय कुमार ने गांव के ही राम दास, कृष्ण कुमार, सचिन पाल उर्फ गुड्डू, मंजीत, राजवीर व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसओ आलोक राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है एक आरोपी कृष्ण कुमार को जेल भेज दिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed