फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rape with young girl

युवती के साथ दुष्कर्म

Sun, 23 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 23 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
rape with young girl
rape - फोटो : प्रतीकात्‍मकं

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर शौच के लिए जा रही एक युवती के साथ गांव के ही युवक ने तमंचा लगाकर दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी युवक जान माल की धमकी देते हुए भाग निकला। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन

शनिवार की दोपहर युवती अपने घर से शौच के लिए निकली। जब वह गांव के बाहर खेतों पर पहुंची तभी वहां पहले से मौजूद गांव के एक युवक  ने उसे दबोच लिया। युवती ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसे नहर के किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गया। जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। लोगों को आता देख युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बाद में लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed