फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pregnant kerosene puts fire, death

गर्भवती ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

Tue, 15 May 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 15 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन

ऊसराहार। गर्भवती महिला ने मंगलवार को केरोसिन डालकर आग लगा ली। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कदमपुर गांव में सद्दाम हुसैन की पत्नी यासमीन (20) ने सोमवार शाम अपने ससुरालीजनों के साथ खाना खाया और बाद में सभी मकान की छत पर लेट गए। कुछ देर के बाद जैसे ही बिजली आई तो यासमीन छत से नीचे उतर कर कमरे में लेटने चली गई। यासमीन के पति सद्दाम हुसैन ने बताया कि कुछ देर बाद कमरे से चीखने की आवाज आई तो वह परिजनों के साथ दरवाजे पर पहुंचा जहां कुंडी अंदर से बंद थी। परिजनों के साथ मिलकर उसने दरवाजा तोड़कर झुलसी यासमीन को निकालकर सैफई अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर यासमीन के पिता शफीक निवासी कश्मीरी गेट थाना दक्षिणी फिरोजाबाद सैफई अस्पताल पहुंचे।  उसने सूचना ऊसराहार थाना पुलिस को दी। पिता शफीक ने बताया कि उसकी पुत्री यासमीन को ससुरालीजन लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में एक मोटरसाइकिल व जंजीर की मांग कर रहे थे। जब उनकी यह मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुरालीजनों ने मिलकर यासमीन को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मार डाला। उसकी पुत्री पांच माह की गर्भवती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता शफीक ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed