{"_id":"5835da364f1c1be73413bc86","slug":"police-run-away-20-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 किमी तक दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 किमी तक दौड़ी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार थाना पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु चोरों ने चार थानों की पुलिस को 20 किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद एसओ ऊसराहार की जीप में टक्कर मार दी। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पशु चोर पिकप लेकर फरार हो गए।
मंगलवार रात ऊसराहार के प्रभारी थानाध्यक्ष जगत सिंह को सुतियानी मोड़ के पास से पिकप सहित पशु चोर गिरोह के दस सदस्यों के भागने की सूचना मिली। वह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे, तब तक पिकप के समथर चौपाला मार्ग पर होने की जानकारी मिली। एसओ के साथ सीओ भरथना शिवराज ने भी बदमाशों की जीप का पीछा किया। ये देख पशु चोर चौबिया थाना क्षेत्र की ओर गाड़ी भगाने लगे तो एसओ चौबिया और एसओ बसरेहर भी इटावा बरेली मार्ग पर बदमाशों की गाड़ी रोकने पहुंच गए। पूरे जिले में वायरलेस से सभी थानों को सूचना दी गई। सीओ सैफई भी अलर्ट हो गए। बदमाश चौपला से इटावा की ओर भागे। गंगापुरा चौराहे के समीप पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी रोकने को रास्ते में बेंच डाल दी। बदमाश उन्हें कुचलते हुए गंगापुरा चौराहे से बख्तयारपुरा मार्ग पर गए। कुछ दूरी पर पुलिस ने ट्रक खड़ा कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। ये देख पशु चोरों ने गाड़ी वापस गंगापुरा की ओर मोड़ दी। इस बीच पशु चोरों ने पीछा कर रही ऊसराहार पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। इसमें जीप चालक सिपाही आदेश और विवेक सचान घायल हो गए। जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ढीली पड़ गई। क्षतिग्रस्त जीप को घटनास्थल पर छोड़ पुलिस वापस आई।
प्रभारी थानाध्यक्ष जगत सिंह ने जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं सीओ भरथना शिवराज सिंह ने बताया पुलिस को एक गाड़ी पर बदमाश होने की सूचना मिली थी। उनका पीछा किया लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस की जीप में टक्कर बदमाशों ने नहीं मारी। किसी को चोट नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।