{"_id":"57d459e04f1c1bb46131816c","slug":"police-dont-get-clue-of-prisnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 11 Sep 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
भागा अपराधी आदेश उर्फ सुंदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी के दौरान कचहरी से अभिरक्षा में लगे सिपाही की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार हुए शूटर सुंदर उर्फ आदेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी। फरार शूटर का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने उसको भगाने और फल के थैले में तमंचा देेने वाले के परिजनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने फरार शूटर की फोटो जारी की है।
विज्ञापन
सपा नेता राजवीर सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने जितेंद्र उर्फ बब्लू, आदेश उर्फ सुंदर निवासी भूटा रम्पुरा थाना चौबिया और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। ये 16 जून से जेल में बंद है। शुक्रवार को पेशी से हवालात लौटते समय रास्ते में उनके साथी ने फल के थैले में तमंचा रखकर दे दिए। असलाह मिलने के बाद दोनों ने अभिरक्षा में लगे सिपाही की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। बाद में दोनों तमंचा लहराते हुए भागने लगे। लोगों ने बब्लू को तो धर दबोचा जबकि सुंदर भाग गया। शातिर अपराधी के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। उसको भगाने में सवेंद्र निवासी नगला पंक्षी का नाम प्रकाश में आया था। उसने ही उसे थैला दिया था और सुंदर उसकी ही बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की लेकिन उसका भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके परिजनों को उठाया है। उनके द्वारा बताए स्थानाें पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सिपाही सगीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने बब्लू उर्फ जितेंद्र सुंदर उर्फ आदेश पुत्रगण लाल सिंह उर्फ रन सिंह निवासी भूटा रम्पुरा थाना चौबिया और एक अन्य के खिलाफ मिर्ची झोंक कर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने भागे हुए शूटर सुंदर का फोटो जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कहीं भी दिखाई दे तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। सीओ सिटी राघवेंद्रसिंह राठौर ने बताया कि पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी में लगाई हैं।
विज्ञापन