फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police caught 2 lootere

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे दबोचे

Sun, 17 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 17 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
police caught 2 lootere
लुटेरों के बारे में जानकारी देते सीओ सिटी शिवराज - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कुनैरा के पास हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। लुटेरों के पास से चार दिन पूर्व एक ज्वैलर्स के पास से लूटा गया सामान, मोबाइल बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में रविवार को पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी शिवराज सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को ज्वैलर योगेश वर्मा निवासी नेविल रोड दुकान बंद कर वैदपुरा से इटावा आ रहा था। कुनैरा और बिचपुरी के बीच बाइक सवार लुटेरों ने उसके पास से नगदी और जेवरात लूट लिए थे। लुटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन थाना पुलिस को लगाया गया था। शनिवार को एसओ फ्रेंड्स कालोनी जेपी पाल फोर्स के साथ लुटेरों की तलाश में लगे थे।
विज्ञापन


मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग कुनैरा गांव के आगे लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्हाेंने क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर खां और उनकी टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकडे़ गए लुटेरों ने अपने नाम संकुल यादव पुत्र संजीव यादव, प्रशांत यादव उर्फ चुहिया पुत्र राम सेवक निवासी कुनैरा बताए। उन्होंने अपने साथियों के नाम नितिन यादव, सौरभ यादव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकडे़ गए लुटेरों के पास से एक तमंचा कारतूस के अलावा ज्वैलर्स के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात और मोबाइल बरामद हुए। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल भी लूटा था। उसे भी बरामद किया गया है। प्रेस वार्ता में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजहर के अलावा एसओ जेपी पाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed