{"_id":"58615d334f1c1b2941eebf13","slug":"pickup-driver-arrested-with-52-box-alcohal","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 पेटी शराब सहित पिकअप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
52 पेटी शराब सहित पिकअप चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम वन विभाग के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप में लदी 52 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया। उसका एक साथी भाग गया। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कोतवाली के एसएसआई योगेंद्र कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी राम वीर सिंह के साथ अपराधियों की तलाश में थे। मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप में कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने वन विभाग तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी उन्हें एक पिकअप आती दिखी तो उसे रोकने का प्रयास किया। ये देख चालक ने गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को मय चालक कब्जे में ले लिया। इस बीच चालक का साथी भाग गया। चालक ने अपना नाम अमित कुमार यादव पुत्र हरिकिशन यादव निवासी नगला वैश्य थाना सैफई बताया। उसने साथी का नाम विवेक पुत्र अनंत राम यादव निवासी नगला मियां थाना सैफई बताया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 52 पेटी शराब मिली। सीओ ने शराब पकड़ने वाली टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन