{"_id":"5be9c23abdec2269724a851f","slug":"one-killed-12-wounded-in-pick-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से एक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप पलटने से एक की मौत, 12 घायल
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पलटी पड़ी पिकअप व बिखरी पड़ी उसमें भरी सब्जी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के चितभवन -भदामई रोड पर गांव रिटौली के पास अगला टायर फटने से सब्जी से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव पुंजा व गढ़िया ठकुरान के लोग सब्जी का काम करते हैं। वे लोग मंडी से सब्जी खरीदकर क्षेत्र में लगने वाले बाजारों में सब्जी बेचते हैं। सोमवार को समथर में लगने वाले बाजार के लिए 12 से अधिक लोग गांव के ही प्रवेश कुमार की पिकअप को किराये पर लेकर इटावा मंडी आए थे।
लौटते वक्त चितभवन-भदामई रोड पर गांव रिटौली के पास पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार प्रवेश पुत्र होती लाल, मेघ सिंह पुत्र आशाराम, नंद किशोर पुत्र तोताराम, जितेंद्र पुत्र हरगोविंद, सुदेश पुत्र होती लाल, अरविंद पुत्र शिवचरण, विनोद पुत्र सीताराम, जितेंद्र कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, अनुराग दीक्षित पुत्रगण रूप नारायण निवासीगण पुंजा, राम विलास पुत्र राम धन निवासी गढ़िया ठकुरान व धर्मवीर पुत्र राम प्रकाश निवासी मसूद ऊसराहार सहित 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। नंद किशोर को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया, जहां उपचार के कारण उसने दम तोड़ दिया।
प्रभारी निरीक्षक बसरेहर मुकेश चौहान ने बताया कि सैफई में उपचार के दौरा नंद किशोर की मौत हो गई। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।