फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   On a few steps from the police station, the bike riders screwed Chen Luti

थाने से चंद कदम पर, बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी

Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 24 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
On a few steps from the police station, the bike riders screwed Chen Luti
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई बाइक सवार लुटेरों कर तस्वीर। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
सिविल लाइन थाने के करीब बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी के सहायक शाख प्रबंधक की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। सहायक शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। गली के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें कैद हुईं हैं।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर निवासी मान सिंह रेलवे रोड पर स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी में सहायक शाखा प्रबंधक हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से टहलने कंपनी बाग जा रहे थे। डीएम आवास के पीछे चर्च वाली गली में पीछे बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोका। वह कुछ समझ पाते इतने में लुटेरों ने उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली और सेंट मैरी स्कूल की ओर भाग निकले। घटनास्थल से सिविल लाइन थाना भी चंद कदमों की दूरी पर है। चेन लूटे जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। लूट का शिकार हुए मान सिंह ने गली के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उनके पीछे बाइक से जा रहे दो लुटेरे दिख रहे हैं। उन्होंने उनकी पहचान की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed