फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   murder of Watchman in etawah

बिजली गोदाम के चौकीदार की गला घोटकर हत्या

Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
murder of Watchman in etawah
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी अशोक त्रिपाठी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
वैदपुरा थाना क्षेत्र के छिमारा गांव के पास बिजली गोदाम पर शनिवार रात चौकीदारी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। चोरी और लूट की वारदात नहीं होने से पुलिस रंजिश व अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं चौकीदार के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला मुलू निवासी राम लखन यादव (45) पुत्र बहादुर सिंह के नाम एक डीबीबीएल बंदूक का लाइसेंस है। इसी शस्त्र लाइसेंस की वजह से बिजली के टॉवर लगा रही मान कंपनी में चौकीदार की नौकरी मिल गई थी। वह कंपनी के गोदाम छिमारा में दो महीनों से तैनात था। गत शनिवार शाम को वह रोज की भांति नगला पुल स्थित ससुराल में भोजन करने के बाद रात करीब नौ बजे ड्यूटी पर आ गया था। देर रात उसकी गला घोटकर हत्या कर  दी गई। आसपास के गांव के लोगो को इसकी भनक नही लग सकी।  
विज्ञापन


रविवार सुबह गांव के लोग खेतों पर निकले तो राम लखन का शव चारपाई से करीब पचास मीटर की दूरी पर  झाड़ियों में पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना उसकी ससुराल में जाकर दी। इस पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्यारों ने रामलखन के हाथ-पैर अंगौछे से बंाध दिए थे। शरीर चोटों के निशान से साफ था कि उनके साथ मारपीट भी की गई। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वैदपुरा जेपी यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकीदार की हत्या की जानकारी मिलने पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी व सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट ने भी घटनास्थल पर गए। हत्या के संबंध में मृतक के भाई सियाराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि  पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  वहीं गोदाम में चोरी और लूट जैसी किसी वारदात का क्लू नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस रंजिश व अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed