{"_id":"590389cd4f1c1b621dc0c6c8","slug":"murder-of-married-women-for-dowry-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 28 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगौली में अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की मारपीट कर हत्या कर दी। मृतका के मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मैनपुरी जनपद के बरनाहाल थाना क्षेत्र के ग्राम कनिकपुर खरजपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपाल ने बकेवर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसने पुत्री पूनम देवी की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सिगौली निवासी शिव प्रकाश के पुत्र अरविंद के साथ एक वर्ष पूर्व की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल और 50 हजार की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर पुत्री को भूखा प्यासा रखते थे। 25 अप्रैल को मारपीट कर पति अरविंद, ससुर शिव प्रकाश ,देवर अर्जुन ,सास मीना देवी ने पुत्री पूनम देवी की हत्या कर दी। पुत्री की हत्या की सूचना पर परिजनों के साथ ग्राम सिंगौली पहुंचे तो ससुरालीजन घर से भाग गए। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी भरथना शिवराज करेंगे।
विज्ञापन