{"_id":"5aa028084f1c1b4d588bbfcf","slug":"murder-in-the-love-affair-of-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की प्रेम संबंध में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की प्रेम संबंध में हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विकास शाक्य का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के डूंगरी गांव में प्रेम संबंध में युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद आत्म हत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की ही रहने वाली प्रेमिका, उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों आरोपी फरार हैं। आरोपी प्रेमिका के पर्स में कई प्रेम पत्र मिले हैं, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
डूंगरी गांव निवासी विकास शाक्य (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद को मंगलवार शाम किसी ने फोन किया। बातचीत करते हुए वह घर से निकल गया। देर रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। बुधवार तड़के गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर रामनरेश के खेत में आम के पेड़ से विकास का शव लटका मिला। फंदा साड़ी से बनाया गया था। सूचना पर विकास के परिजन और थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के नीचे उतारा। गले पर कसाव के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध की बात सामने आई। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके बेटे विकास का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। इस वजह से उसे नौकरी के लिए दिल्ली भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटा था। मंगलवार रात उसे दोबारा दिल्ली जाना था, लेकिन मोबाइल पर काल आने के बाद वह घर से निकल गया। उन्होंने गांव की ही रीता देवी, उसके भाई राहुल व अंजनी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान तीनों आरोपी घर से गायब मिले। पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली तो वहां प्रेम पत्र मिला, जिसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन