फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother-son dies due to collision of car

कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Thu, 04 Oct 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 04 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mother-son dies due to collision of car
हादसे के बाद उदी बाह रोड पर जाम लगाए लोग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
पछाय गांव थाने के बाह रोड पर तिलक सिंह का पुरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वह दोनों इटावा आ रहे थे। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


आगरा जिले के चित्रहाट थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर ब्राह्मण निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी (22) पुत्र हरी बाबू त्रिपाठी अपनी मां बेबी उर्फ सुशीला को लेकर किसी काम से इटावा आ रहे थे। बाह रोड पर गांव तिलक सिंह का पुरा के पास तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। कार दोनों को रौंदती हुई निकल गई। अगला पहिया चढ़ने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से यातायात बाधित हो गया।  एसओ पछायगांव बृजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार बृजेश हेलमेट नहीं लगाए था, जिसकी वजह से उसके सिर पर गाड़ी चढ़ने से मौत हो गई। उसकी मां भी कार के दूसरे पहिये की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed