फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother and child die in 'illegal hospital' of retired nurse

रिटायर्ड नर्स के ‘अवैध अस्पताल’ में जच्चा-बच्चा की मौत

Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die in 'illegal hospital' of retired nurse
मृतका का पति बालक राम जानकारी देता हुआ। - फोटो : amar ujala
रिटायर्ड नर्स के घर पर चल रहे ‘अवैध अस्पताल’ में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने रिटायर्ड नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर बवाल किया तो पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शवों का पोस्टमार्टम कराया। अब कार्रवाई के लिए पुलिस को परिजनों की तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मडै़या शिव नारायण निवासी बालकराम की पत्नी शिवरानी (35) को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर मोहल्ले की एक महिला जटपुरा मोहल्ले में रिटायर्ड नर्स के घर पर ले गई। रिटायर्ड नर्स अपने घर पर ही अवैध रूप से प्रसव कराती है। उसने सोमवार रात साढ़े दस बजे शिवरानी को प्रसव के लिए घर पर भर्ती कर लिया। काफी देर तक प्रसव न होने पर गर्भवती के पति ने नर्स से पत्नी को जिला अस्पताल ले जाने को कहा, पर उसने मना कर दिया। इस दौरान नर्स ने प्रसव कराने की कोशिश की, जिससे बच्चे की मौत हो गई, जबकि शिवरानी की भी हालत बिगड़ गई। इस पर नर्स ने शिवरानी को जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया। परिजन हंगामा करने लगे तो रिटायर्ड नर्स मौके से फरार हो गई। परिजन शिवरानी को लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे, जहां डाक्टरों ने शिवरानी को भी मृत घोषित कर दिया। शिवरानी के पति बालक राम ने बताया कि रिटायर्ड नर्स ने प्रसव के लिए बीस हजार रुपये लिए थे। उसकी लापरवाही से ही जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed