फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mobile and cash theft by putting in the shop

दुकान में नकब लगाकर मोबाइल और नगदी चोरी

Thu, 25 Jan 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 25 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mobile and cash theft by putting in the shop
दुकान में गैलरी के रास्ते लगा नकब - फोटो : अमर उजाला

बकेवर। बकेवर थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोर तकरीबन एक लाख रुपये के मोबाइल व तीस हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकानदार चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज लेकर चोरों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, चौकीदार लगाने की मांग की है। बकेवर के गांधीनगर मोहाल निवासी राहुल त्रिपाठी ने बताया कि उसने थाने से चार फर्लांग दूरी पर मोबाइल की दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद कर घर गया था। गैलरी में घुसकर चोरों ने दुकान की दीवार में सीढ़ी लगाकर नकब लगा दी है। चोर उसकी दुकान से 20 मोबाइल सेट, तीस  हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद चोरी की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में दुकान के अंदर घुसा चोर बाहर खड़े अपने साथियों को सामान देते साफ दिख रहा है। चोर काफी देर तक दुकान में रहा। पुलिस ने फुटेज  लेने के बाद कैमरे में कैद हुए चोर की हुलिया के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस गश्त करती रही और चोर चोरी
महज बीस मीटर दूर कस्बे के मुख्य चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की पिकेट ड्यूटी रहती है।  चोर मोबाइल दुकान की दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना अंजाम देते रहे। मुख्य चौराहे पर पुलिस पिकेट ड्यूटी और उसे इस घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


दुकानदारों ने जताया रोष
बकेवर कस्बे के दुकानदारों ने रोष जताते हुए क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना था कि पुलिस को रात के समय कई बार गश्त लगानी चाहिए, जिससे चोरों में पुलिस का भय बना रहे। साथ ही उन्होंने चौकीदार नियुक्त करने की भी मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed