{"_id":"58b711954f1c1b3f06831ddc","slug":"married-women-died-murder-blaim","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोंटकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्राम अलियापुरा निवासी रामकुमार सिंह की पत्नी मीनू (25) मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। रामकुमार ने ससुराल वालाें को इसकी जानकारी दी। मीनू के पिता राजेंद्र सिंह निवासी आलमपुरा नगरिया कोतवाली जसवंतनगर अलियापुरा पहुंचे।उन्होंने बकेवर थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसने पुत्री मीनू की शादी ग्राम अलियापुरा निवासी शिशुपाल के पुत्र रामकुमार के साथ पांच वर्ष पूर्व की थी। पति और अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर मीनू का उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार देर शाम पति रामकुमार, देवर राघवेंद्र व सास पुष्पा देवी ने मीना के साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी भरथना शिवराज सिंह ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन