फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   married women commited suicide, dowry report

विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

थानाक्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका के घर वालों ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कन्नौज जनपद के सिरसा कसावा निवासी रामऔतार ने ऊसराहार थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा बताया कि उसने तीन वर्ष पहले पुत्री मीरा देवी (21) की शादी कदमपुर निवासी मिलाप सिंह जाटव के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मिलाप दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। बाइक न मिलने पर वह मीरा को प्रताड़ित करने लगा। सोमवार रात उसने कमरे में मीरा को फांसी लगाकर मार दिया। चार माह पहले ही मीरा को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था।
विज्ञापन


इलाज में खर्चे के लिए मिलाप ने जमीन बेच दी थी। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी होती रहती थी। सोमवार शाम को भी कुछ कहासुनी हो गई। खाना खाने के बाद मीरा दुधमुंहे बच्चे के साथ सो गई, मिलाप भी सो गया। रात बारह बजे बच्चे के रोने की आवाज सुन मिलाप जागा तो मीरा वहां नहीं थी। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो एक कमरे के दरवाजे बंद थे। उसने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा मीरा फांसी पर लटकी थी। शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मिलाप ने कहा कि उसे पता नहीं किस समय पत्नी ने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed