फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Allegations of assault and attempted abduction of the EO-Chairman's representative in Pathardeva.

Deoria News: पथरदेवा में ईओ-चेयरमैन प्रतिनिधि से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and attempted abduction of the EO-Chairman's representative in Pathardeva.
तरकुलवा/बघौचघाट। नगर पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों के टेंडर को लेकर बृहस्पतिवार की आधी रात पश्चिमी चौराहे पर ईओ हिमांशु प्रताप सिंह से मारपीट और असलहे के बल पर अपहरण की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है हमलावर खुद को एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा हुआ बता रहे थे।
विज्ञापन

चेयरमैन समर्थकों के विरोध पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसमें ईओ चोटिल हो गए। माैके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया मगर बाद में उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेयरमैन कमलेश उर्फ क्रांति सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी अभिजीत आर शंकर से मिलकर घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर को ईओ हिमांशु प्रताप सिंह देवरिया गए थे। वहां से कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी। रात करीब 11 बजे ईओ उनके घर पहुंचे। रात करीब 12 बजे क्रांति सिंह अपने घर पहुंचे तो वह बैठे थे। इस दौरान विकास नाम का एक शख्स खुद को एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा हुआ बताकर ईओ के मोबाइल पर बार-बार फोन कर उन्हें पश्चिमी चौराहे पर बुला रहा था।
चेयरमैन ने बताया कि वे कुछ समर्थकों के साथ ईओ को लेकर पश्चिमी चौराहे पर पहुंचे तो वहां चार पहिया वाहनों से 10-12 लोग उतरे और ईओ से गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने असलहा लहराते हुए ईओ को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।
इसका विरोध करने पर वे लोग ईओ से उलझ गए और बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान नोकझोंक और हाथापाई भी हुई, जिसमें ईओ के नाक पर गंभीर चोट आई और वे जमीन पर गिर पड़े।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने मामला बिगड़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी भागने लगे। पुलिस ने इस दौरान निलेश शुक्ला और विवेक दुबे नाम के दो लोगों को पकड़ लिया।

चेयरमैन कमलेश सिंह उर्फ क्रांति, तरकुलवा के चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह सहित दो दर्जन से अधिक लोग उसी रात में थाने पर पहुंचे और लिखित शिकायत कर आरोपियों पर अपहरण के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed