फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   man shot to death

होली मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 14 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
man shot to death
ग्राम नगला धौकल में युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के आढ़रपुरा ग्राम पंचायत के गांव नगला धौकल में सोमवार की शाम अपने ही गांव में होली मिलने गए युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। युवक पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी।क्षेत्र के नगला धौकल निवासी दुर्वेश कुमार यादव उर्फ सिंधी (32) पुत्र लायक सिंह सोमवार की शाम लोगों से होली मिलने गया था। रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे। तभी अचानक दो लोगों ने उसे दबोच लिया और तीसरे युवक ने उसको गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा घुसी, जिससे दुर्वेश वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले । गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और देखा कि दुर्वेश लहूलुहान पड़ा है। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनो ंने पुलिस को सूचना दी। एसओ चौबिया विनोद यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। दुर्वेश को जिला अस्पताल भेजवाया गया,  जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता लायक सिंह ने गांव के ही दीपू पुत्र महरबान सिंह, रिषि कुमार पुत्र जबर सिंह व मेहरबान सिंह पुत्र निवाजी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राम किशुन यादव ने बताया कि होली मिलने के दौरान आपस में कुछ विवाद हुआ तभी दुर्वेश को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंगलवार दोपहर आरोपी दीपू के घर में कुछ लोगों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed