{"_id":"5972433c4f1c1baf3c8b4826","slug":"lover-says-no-for-marriage-girl-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के शादी से इनकार पर छात्रा ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के शादी से इनकार पर छात्रा ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में छात्रा ने प्रेमी के शादी करने से इंकार करने से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला लालपुरा निवासी 20 वर्षीय छात्रा के एक युवक से प्रेम संबंध बन गए। लड़की ने अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। कहा कि वह युवक के साथ ही शादी करेगी। युवती के पिता शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर गए तो उसने इनकार कर दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने पुत्री की अश्लील फिल्म बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे परेशान युवती ने गुरुवार को जहर खा लिया। लोगों ने शुक्रवार को केके डिग्री कालेज के पास उसे पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। पीजीआई ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली जीवाराम यादव ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन