{"_id":"5946befb4f1c1b49028b4644","slug":"lootera-hariom-have-all-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे हरिओम को थी पूरे इलाके की जानकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे हरिओम को थी पूरे इलाके की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
लखना में सराफा के साथ लूट करने के बाद लुटेरे लखना से बेरीखेड़ा जाने वाली रोड से गए थे। रास्ते में एक गांव में रुके थे। जहां एक लुटेरे की रिश्तेदारी थी। आरोपी मैनपुरी के लिए घटना के कुछ घंटे बाद निकले थे। रास्ते की जानकारी लुटेरे हरिओम को थी। हरिओम कुछ समय पहले लखना में एक सराफा कारोबारी के यहां टंच का काम करता रहा था।
विज्ञापन
बकेवर पुलिस ने शनिवार को कस्बा लखना में दस दिन पूर्व सराफा व्यवसायी अभय सोनी के साथ 5 लाख की लूट की वारदात के आरोप में जिन लुटेरों को पकड़ा है, उनकी उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच है। वे सिर्फ सराफा व्यवसाइयों को ही अपना निशाना बनाते थे। पकड़े गए लुटेरों में गोविंद राठौर उर्फ लला व दुर्वेश चौहान निवासी हरचंदपुर मैनपुरी दो साल पहले कस्बा महेवा में सराफा व्यापारी के साथ कई लाख की लूट की वारदात में पकड़े जा गए थे। इन्होंने कन्नौज व इटावा में भी लूट की की वारदातें अंजाम दी थीं। लखना के व्यवसायी से लूट की वारदात के पहले लुटेरों ने रेकी की थी।
विज्ञापन