फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Looted the young man near the warehouse

माल गोदाम के पास युवक को पीटकर लूटा

Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 06 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Looted the young man near the warehouse
लूट का शिकार दिनेश कुमार। - फोटो : amarujala

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को माल गोदाम के पास युवक को बदमाशों ने पीट कर लूट लिया। युवक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसके गले में फंदा डालकर उसका गला घोटने का प्रयास किया। बदमाश उसे झाड़ियों में डालकर भाग गए। युवक कानपुर देहात का रहने वाला है। वह यहां एक अस्पताल में भर्ती बहनोई के देखने आया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


कानुपर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के बान गांव निवासी दिनेश कुमार चंदौली में बीएसएनएल में ठेकेदारी करता है। दिनेश के बहनोई भूपेंद्र सिंह निवासी सहायल औरैया की तबीयत खराब होने के कारण उसे जेके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे देखने के लिए दिनेश इटावा आया था। गुरुवार रात करीब दस बजे वह रेलवे स्टेशन से माल गोदाम होते हुए फार्रुखाबाद फाटक की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


गोदाम के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।  मारपीट कर उसके पास से नकदी मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। दिनेश ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके गले में अंगोछे का फंदा डालकर उसे मारने का प्रयास किया। बाद में बदमाश उसे झाड़ियों में डालकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश किसी तरह से भाग कर चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा और लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। लूट का शिकार हुए दिनेश कुमार ने बताया कि बदमाश उसके पास से पांच हजार रुपया नकद मोबाइल व अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed