फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   looted roadways driver and conducter

रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट कर रुपये लूटे

Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
looted roadways driver and conducter
नाराजगी जाहिर करते रोडवेज कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से इटावा आ रही रोडवेज बस को भरथना के निकट प्राइवेट बस संचालकों ने रोक लिया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट और लूटपाट की। दोनों किसी तरह बचकर बस लेकर भागे और घटना की जानकारी निगम के अधिकारियों को दी। घटना से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने पुराना बस स्टैंड वर्कशॉप के बाहर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे बाद एआरएम के समझाने पर रोडवेज कर्मियों ने जाम खोला। ड्राइवर और कंडक्टर ने इकदिल थाने में घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिल्ली से रोडवेज बस भरथना होकर इटावा आ रही थी। इस बीच कार से आए प्राइवेट बस संचालकों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। कार सवारों ने बस के ड्राइवर सरोज कुमार यादव और कंडक्टर कपिल दुबे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बमुश्किल ड्राइवर और कंडक्टर इटावा पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि मारपीट करने वाले प्राइवेट बस संचालक हैं। उन्हाेंने इटावा बिधूना मार्ग पर रोडवेज बस न लाने की बात कही और उनकी जेब में रखे 3700 रुपये भी छीन ले गए। घटना से नाराज रोडवेज कर्मी पुराना बस स्टैंड वर्कशॉप पर एकत्र हो गए और रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह के नेतृत्व में वर्कशॉप गेट के बाहर जाम लगा दिया। कर्मियों ने पुलिस से तुरंत ही आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। एआरएम बीके लुहानी ने रोडवेज कर्मियों को समझाया और मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कही। ड्राइवर और कंडक्टर ने इकदिल थाने में पांच कार सवारों के विरुद्ध तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed