{"_id":"5b561ca14f1c1b52748b67a7","slug":"looted-anm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर एएनएम को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर एएनएम को लूटा
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ लूट का शिकार महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरैन और कुदरैल गांव के बीच सरे राह बाइक सवार बदमाशों ने बेटे की कनपटी में तमंचा लगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम से दस हजार रुपये व कुंडल लूट लिए। वह सोमवार सुबह बेटे के साथ बाइक से ड्यूटी पर आ रही थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीमा विवाद के चलते न ऊसराहार और ना ही एरवाकटरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
औरैया के उमरैन गांव में रहने वाली रमा तिवारी ऊसराहार थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर में एएनएम के पद पर तैनात हैं। सोमवार सुबह 10 बजे वह पुत्र के साथ बाइक से ड्यूटी जा रही थीं। वे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जा रही थीं। रमा तिवारी ने बताया कि वह घर से कुछ दूर ही पहुंची थीं। तभी उमरैन और कुदरैल के बीच में थाना एरवाकटरा एवं ऊसराहार की सीमा पर पीछे से आ रहे सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एएनएम की बाइक को रोक लिया। उसके बेटे की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इससे एएनएम डर गई और उसने बदमाशों के कहे अनुसार पर्स में रखे दस हजार रुपये एवं कानों के कुंडल दे दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लुटेरे तमंचा लहराते हुए रफूचक्कर हो गए।
एएनएम रमा तिवारी ने ऊसराहार थाने पहुंचकर प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश यादव को लूट की जानकारी दी। बृजेश यादव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। हालांकि घटनास्थल को लेकर थाना ऐरवाकटरा और ऊसराहार की सीमा को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया एएनएम को ले जाकर घटनास्थल की जांच की गई है। स्वयं एएनएम के साथ किस जगह लूट हुई है वह स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं। घटनास्थल की पहचान के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।